Fida

Eden's Echo

Intro

ये अनगिनत सितारे चमके आसमां तेरे सजदे में
बेफिक्र ये परिंदे तेरी ही बहारों से उड़ते हैं

ये सारी मेहरबानियों में तेरा दिल झलकता है
ढूंढूं तुझे तो तेरा प्यार ही दिखता है
टूटे दिलों को तू ही जोड़ सकता है
बाहों में लेकर सदा

Chorus

ओ येशुआ ये दिल है तेरा
ओ येशुआ हूं तुझपे फ़िदा

ये सारी मेहरबानियों में तेरा दिल झलकता है
ढूंढूं तुझे तो तेरा प्यार ही दिखता है
टूटे दिलों को तू ही जोड़ सकता है
बाहों में लेकर सदा

Verse

गिनते-गिनते हुए तेरे वादे
बीती हैं मेरी ये रातें
लफ़्ज़ों से कैसे जताएं

रूह के ये प्याले तेरी करुणा से उमड़ते हैं
रहमतो के प्यासे तेरे पास आकर ही रुकते हैं

ये सारी मेहरबानियों में तेरा दिल झलकता है
ढूंढूं तुझे तो तेरा प्यार ही दिखता है
टूटे दिलों को तू ही जोड़ सकता है
बाहों में लेकर सदा

Videos